दरभंगा, अगस्त 5 -- गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। घनश्यामपुर सीएचसी में सुरक्षा गार्डों की बहाली में कथित तौर पर अवैध वसूली के आरोपों को स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लिया है। जिला स्वास्थ्य समिति ने प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक विनोद कुमार साह के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। मामले की जांच के लिए दो चिकित्सकों की टीम गठित की गई है। उसे तीन दिनों के भीतर स्थलीय जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। जिला स्वास्थ्य समिति के असैनिक शल्य चिकित्सक सह सदस्य सचिव द्वारा जारी पत्र में यह जानकारी दी गई है। सूचना के मुताबिक रंजू कुमारी एवं अन्य की ओर से दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि सुरक्षा गार्ड की बहाली के नाम पर अभ्यर्थियों से अवैध राशि की मांग की गई। शिकायत मिलने के बाद विभाग ने मामले की जांच कराने का निर्णय लिया। जांच की जिम्मेदारी अलीनगर प...