घनश्यामपुर:बाढ़ की त्रासदी से बढ़ी पलायन की समस्या
दरभंगा, अगस्त 15 -- गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। बाढ़ प्रभावित घनश्यामपुर प्रखंड के गांव की खेतीबारी चौपट हो गई है। साल दर साल की बाढ़ ने किसानों की कमर तोड़ दी है। प्रत्येक वर्ष बाढ़ की भेंट चढ़ जाने के कारण किसानों के लिए पुश्तैनी खेती का पेशा घाटे का सौदा साबित हो रहा है। घर में अनाज की कमी तथा आर्थिक तंगी से मजबूर लोग मजदूरी के लिए दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं। गांव में कामकाज नहीं मिलने से सैकड़ों परिवार के सामने गुजर-बसर की समस्या इस पलायन में आग में घी की तरह काम कर रही है। नतीजतन संपन्न परिवार को छोड़कर मध्यमवर्गीय तथा निम्न आर्थिक वर्गीय परिवार में बुजुर्गों तथा बच्चों को छोड़कर नौजवानों तथा अधेड़ों की फौज रोजगार की तलाश में पलायन कर रहे हैं। स्थिति इतनी भयावह होती जा रही है कि अब तो महिलाएं भी रोजगार की तलाश में घरों से बाहर जाने लगी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.