दरभंगा, जून 16 -- गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने रविवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए देशी चुलाई शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के बगरस गांव में अवैध रूप से शराब रखी गई है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान बगरस गांव निवासी सिकंदर सदा की पत्नी नगिया देवी के घर से करीब 2 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की गई। बरामदगी के बाद पुलिस ने नगिया देवी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार महिला के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- 10 लीटर देसी शराब के साथ दो महिला कारोबारी व एक शराबी गिरफ्तार 10 लीटर देसी शराब के साथ दो महिला आवश्यक कानूनी प्...