घनश्यामपुर:घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट
दरभंगा, जून 9 -- गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। थाना क्षेत्र के मिसरौलिया गांव में एक महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट एवं दुष्कर्म के प्रयास का मामला सोमवार को प्रकाश में आया है। पीड़ित पक्ष के आवेदन पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मिसरौलिया निवासी अमीरी यादव ने घनश्यामपुर थाने में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि गत पांच जून को उनकी गैरमौजूदगी में गांव के ही जगदीश यादव, रामपरी देवी, सोनी कुमारी, पूजा कुमारी एवं पुनम कुमारी हथियारनुमा सामान, लाठी-डंडा, लोहे का रॉड और रस्सी लेकर उनके घर में घुस गए। आरोप है कि सभी ने उनकी पत्नी सालो देवी के साथ मारपीट की तथा बाल पकड़कर घसीटते हुए आंगन में ले आए।आवेदन में आरोप लगाया गया है कि आरोपितों ने महिला का मंगलसूत्र और सोने की अंगूठी छीन ली तथा घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.