घनश्यामपुर:गोशाला से 548 लीटर शराब जब्त
दरभंगा, अक्टूबर 3 -- गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। मद्य निषेध थाना बिरौल की पुलिस ने गुरुवार की रात जयदेवपट्टी से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मद्य निषेध थानाध्यक्ष सन्नी कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर जयदेवपट्टी निवासी गौतम झा के घर पर छापेमारी की गई। घर की गोशाला से 63 कार्टन में 548 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से तस्कर गौतम झा को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि बरामद शराब की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: कमतौल:फरार शराब धंधेबाज गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.