अमरोहा, मार्च 26 -- अमरोहा, संवाददाता। ईद की चांद रात में घड़ी वापस करने को लेकर विवाद में दुकानदार और ग्राहक के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने 16 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। वायरल हुई वीडियो पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है। शहर के मोहल्ला चिल्ला निवासी समीर खान की बाजार बसावन गंज में घड़ी और चश्मों की दुकान है। बीती 20 मार्च यानि ईद की चांद रात को वह अपनी दुकान पर मौजूद थे। आरोप है कि उसी दौरान मोहल्ला बेरियान का रहने वाला वसीम उनकी दुकान पर आया और दो दिन पूर्व खरीदी गई घड़ी को खराब बताकर वापस करने को दबाव बनाने लगा। समीर खान ने खराब कर वापस की जा रही घड़ी को लेने से मना कर दिया। ये सुनकर वसीम गुस्सा हो गया और मारपीट करने लगा। आरोप है कि कुछ समय बाद वसीम अपने साथ मोहल्ला गुजरी के रहने वाले लादेन, कैफ, मोहल्ला मछरटटा निवासी ...