घड़रोज से टकराकर कार क्षतिग्रस्त
जौनपुर, जुलाई 7 -- सिकरारा। सोमवार की सुबह जौनपुर-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेकारी गांव के समीप मछलीशहर की तरफ जा रही एक कार से अचानक एक घड़रोच टकरा गया। अचानक कार से घड़रोच टकराने से कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि कार सवार सभी लोग बालबाल बच गए। घड़रोच ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जफराबाद थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी नवलधारी सिंह अपने परिवार के साथ गुजरात जा रहे थे। कार में चालक समेत कुल पांच लोग सवार थे। जिनमें एक चार वर्षीय बच्चा भी शामिल था। कार चालक राजेश सिंह पुत्र रामलखन सिंह, निवासी गया (बिहार) ने बताया कि अचानक सड़क पर घड़रोच आ जाने के कारण यह हादसा हुआ और कार उससे टकरा गई। घटना की सूचना पर सिकरारा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जेसीबी मशीन बुलाकर मृत घड़रोच को गड्ढे में दफन कराया।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.