प्रयागराज, अप्रैल 16 -- प्रयागराज। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद अब पोलिंग बूथों को लेकर एक बार फिर से मेहनत होगी। बूथों की संख्या का एक बार फिर अध्ययन किया जाएगा और सर्वे के बाद नई सूची जारी होगी। जिसे आयोग को भेजा जाएगा। पहले जिले में 4712 मतदेय स्थल थे। निर्वाचन आयोग ने एसआईआर अभियान के दौरान आयोग ने 1200 मतदाताओं पर एक पोलिंग बूथ बनाने का निर्देश दिया था। जिले में बूथों का सर्वे हुआ और इनकी संख्या 5151 हो गई। एसआईआर अभियान के दौरान एएसडी श्रेणी वोटरों की संख्या कम हो गई, जिसमें 11.56 लाख वोटर कम हो गए। इसके बाद जब नए वोटरों को जोड़ने के लिए अभियान चलाया गया तो अंतिम तौर पर तीन लाख तीन लाख 29 हजार 420 नए वोटरों से जुड़ने से अंतिम मतदाता सूची 38 लाख 65 हजार 975 वोटर हो गए। ऐसे में आठ लाख से अधिक वोटरों के कम होने के कारण पोलिंग बू...