भागलपुर, जनवरी 26 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। सोनवर्षा प्रखंड अंतर्गत घटोरा आर्द्र भूमि को रामसर साइट का दर्जा दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिहार वन विभाग के शीर्ष पदाधिकारियों की टीम ने शनिवार को क्षेत्र का सर्वेक्षण किया। पिछले तीन चार वर्षों से यहां प्रवासी पक्षियों की लगातार बढ़ती संख्या और समृद्ध जैव विविधता के कारण यह आर्द्र भूमि राज्य स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है, जिससे वन विभाग का विशेष ध्यान इस ओर आकृष्ट हुआ है। निरीक्षण दल में बिहार वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक सीसीएफ एस. चंद्रशेखर, वन संरक्षक सीएफ एस सुधाकर, क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक आरसीसीएफ सुब्रमण्यम कुमार स्वामी और भागलपुर वन प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधि कारी डीएफओ आशुतोष कुमार शामिल थे। अधिकारियों ने घटोरा आर्द्र भूमि की भौगोलिक स्थिति, जैव विविधता, जल स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.