घटेश्वर महादेव मंदिर में शिव-पार्वती विवाह का सुंदर मंचन
नैनीताल, अगस्त 8 -- गरमपानी। सीम स्थित घटेश्वर महादेव शिव मंदिर में शनिवार को चल रही शिव महापुराण कथा के छठे दिन भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का सुंदर प्रसंग सुनाया गया। कथा व्यास भानु प्रकाश पांडे ने श्रद्धालुओं को शिव-पार्वती विवाह की कथा सुनाते हुए इसके धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। कथा के दौरान भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का भव्य मंचन भी किया गया। इस अवसर पर प्रकाश टनवाल, हरीश पनौरा, भगवत सिंह, ओम प्रकाश, भोला दत्त जोशी, योगेश पांडे, नारायण सिंह, शेर सिंह, बालम पिनारी, किशोर ढैला, हरेंद्र बिष्ट और मोहन मूर्ति महाराज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.