चक्रधरपुर, फरवरी 26 -- आनंदपुर, संवाददाता मनोहरपुर से सिमडेगा तक निर्माणाधीन एनएच 320डी के चौड़ीकरण कार्य में अनिमितता बरतने एवं सड़क में पानी का छिड़काव नहीं करने जैसे कई मुख्य मामलों को लेकर एक साल से संवेदक और विभाग के मनमाने कार्य से परेशान होकर आनंदपुर, भालूडूंगरी, मोरेंग, डूमिरता, चारबंदिया आदि गांव के हजारों की संख्या में आक्रोश ग्रामीणों ने बुधवार को मनोहरपुर से सिमडेगा मुख्य सड़क मार्ग को भालूडुंगरी के पास करीब 6 घंटे तक जाम रखा। सड़क जाम में मनोहरपुर से बानो, सौदे, रनिया, कोलेबिरा, सिमडेगा रांची रूट की ओर चलनी वाली अंजनी, कृष्णा, कश्यप, गौरव, किरण, अमन आदित्य, विकास नामक दर्जन भर सवारी बसें भी जाम में फंसी रही। जिसके कारण बस में सवार सावरियों को भी काफी परेशानियों का समाना करना पड़ा। बसों के आलावे कार, हाइवा समेत चार पहिया वाहने भी फं...