औरंगाबाद, फरवरी 17 -- नवीनगर प्रखंड मुख्यालय से गजना धाम को जोड़ने वाली करीब 15 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगने से ग्रामीणों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा गिट्टी के स्थान पर निम्न गुणवत्ता की सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके कारण निर्माण के दौरान ही कई स्थानों पर सड़क उखड़ने लगी है। सड़क की स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत होता है मानो कुछ ही दिनों में वह जर्जर हो गई हो। यह मार्ग शंकरपुर, चंद्रगढ़, मिश्र बिगहा, खरौधा, मूंगा, कंचन और भगवानपुर समेत दर्जनों गांवों को जोड़ता है। साथ ही यह झारखंड राज्य से संपर्क का महत्वपूर्ण रास्ता भी है। प्रतिदिन इस सड़क से सैकड़ों छोटे और बड़े वाहनों का आवागमन होता है। जर्जर स्थिति के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ ...