कन्नौज, मार्च 15 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड सौरिख क्षेत्र के ग्राम अलीपुर में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनवाई जा रही सीसी सड़क में घटिया सामग्री के उपयोग और मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध जताया। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक कैलाश सिंह राजपूत ने अधिकारियों से बातचीत कर निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया। बताया गया कि कस्बे से सटे ग्राम अलीपुर में करीब एक किलोमीटर लंबी सीमेंटेड सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। शुक्रवार दोपहर ठेकेदार अमर सिंह की ओर से सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। सड़क में डाली जा रही सीमेंट की गुणवत्ता भी बेहद खराब बताई जा रही है, जिससे सड़क की मजबूती पर सवाल खड़े हो...