उरई, अप्रैल 2 -- कोंच। नगर पालिका क्षेत्र के नया पटेल नगर नहर कॉलोनी में निर्माणाधीन अंबेडकर पार्क को लेकर गुरुवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पार्क निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए मोहल्लेवासी दोपहर करीब 2 बजे हाथों में ईंटें लेकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए तत्काल जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि अंबेडकर पार्क के निर्माण के लिए सरकार द्वारा पर्याप्त धनराशि आवंटित की गई है, इसके बावजूद ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है और घटिया ईंट, सीमेंट व अन्य सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे पार्क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.