औरैया, जून 18 -- नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल के मोहल्ला लक्ष्मी नगर में निर्माणाधीन गली में घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। शिकायत मिलने पर नगर पंचायत प्रशासन ने निर्माण कार्य तत्काल रुकवा दिया तथा संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मोहल्ला निवासी अनुराग तिवारी, रामखुशी, अवनीश सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि गली निर्माण में मानकों की अनदेखी करते हुए निम्न गुणवत्ता की सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। लोगों ने निर्माण कार्य का विरोध करते हुए नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अधिकारी प्रदीप कुमार गौतम को शिकायत पत्र सौंपा और कार्य की जांच कराकर गुणवत्तापूर्ण सामग्री से निर्माण कराए जाने की मांग की।

स्थानीय अधिकारियों की प्रतिक्रिया वार्ड के सभासद प्रतिनिधि लालजी गु...