पीलीभीत, मार्च 9 -- पूरनपुर, संवाददाता। शेरपुर मकरंदपुर से चंदुइया जाने वाली सड़क बनने के बाद ही हाथ से उखड़ने लगी। ग्रामीणों ने निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध जताते हुए काम बंद करा दिया। सड़क को हाथ से उखाड़ने का वीडियो वायरल हो रहा है। मैगलगंज हाइवे से शेरपुर मकरंदपुर होते हुए चंदुइया कालोनी के लिए जाने वाली सड़क जर्जर हो गई थी। इस चार किमी सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी से कराया जा रहा है। निर्माण के बाद ही सड़क हाथ से उखड़ने लगी। जानकारी लगते ही सोमवार को दर्जनों ग्रामीण एकत्र हो गए। उन्होंने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। आरोप है कि रेत के पर ही सड़क बनाई जा रही है। ग्रामीणों सड़क निर्माण का काम बंद करा दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने शिकायत संबधित अधिकारियों से की। ग्रामीणों का आरोप है कि आव...