घटिया सड़क बनाने में रोका भुगतान
वाराणसी, जून 7 -- वाराणसी। घटिया सड़क निर्माण के मामले में नगर निगम ने ठेकेदार का 25 प्रतिशत भुगतान रोक दिया है। और फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी दी है। औसानगंज से राजापुरा मान की तकिया तक सीसी रोड के कार्य के निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल को निर्माण कार्य में गंभीर खामियां मिलीं। जिसके बाद नगर आयुक्त ने संकटमोचन कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार का 25 प्रतिशत भुगतान दंड स्वरूप रोक दिया है। निर्धारित मानकों का पालन नहीं करने पर इसे अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन माना गया। नगर आयुक्त ने इस सड़क की विस्तृत तकनीकी जांच कराने का निर्देश सामान्य विभाग को दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.