सुल्तानपुर, फरवरी 24 -- करौंदी कला। ढकवा सूरापुर मुख्य मार्ग से कम्मरपुर-मगरसन कला मार्ग के निर्माण कार्य में अनियमितताओं को लेकर क्षेत्रवासियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। लोक निर्माण विभाग (लोक निर्माण विभाग) द्वारा कराए जा रहे इस सड़क निर्माण में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी किए जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में न तो निर्धारित मोटाई का ध्यान रखा जा रहा है और न ही उच्च गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। जगह-जगह पतली परत डालकर खानापूर्ति की जा रही है, जिससे सड़क के टिकाऊ होने पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हो गए हैं। स्थानीय नागरिक जितेंद्र उपाध्याय, देवेंद्र सिंह, राम सजन वर्मा, अशोक कुमार आदि का आरोप है कि यदि निर्माण कार्य इसी प्रकार चलता रहा तो कुछ ही महीनों में ही सड़क गड्ढों में तब्दील ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.