कन्नौज, अप्रैल 17 -- शहर की सड़कों की बदहाली और भ्रष्टाचार के खिलाफ समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने सख्त रुख अख्तियार किया है। गुरुवार को रामनारायण चौराहे से चौक तलैया तक की सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री ने सड़क की जर्जर हालत देख न केवल नाराजगी जताई, बल्कि निर्माण करने वाली फर्म ''एसके कंस्ट्रक्शन'' को तत्काल प्रभाव से ब्लैकलिस्ट काली सूची में डालने के निर्देश दिए हैं। दरअसल करीब 23.20 लाख रुपये की भारी-भरकम लागत से बनी यह सड़क महज डेढ़ साल के भीतर ही पूरी तरह उखड़ चुकी है। स्थानीय नागरिकों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जब राज्यमंत्री मौके पर पहुंचे, तो हकीकत चौंकाने वाली थी। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो चुके हैं और गिट्टियां बाहर निकल आई हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों का निकलना दूभर हो गया है। इस दौरान मंत्री ने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.