मेरठ, मार्च 7 -- परतापुर थाना क्षेत्र के अछरोंडा गांव में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों और ठेकेदार पर घटिया सामग्री से निर्माण कराने और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। विरोध बढ़ता देख ठेकेदार और कर्मचारी मौके से निकल गए। जानकारी के अनुसार अछरोंडा बहादरपुर मार्ग पर लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब सवा दो किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मत कराई जा रही है। इस कार्य का ठेका बीएम एंटरप्राइजेज कंपनी को दिया गया है। कंपनी ने तीन दिन पहले ही सड़क निर्माण का काम शुरू किया था। शुक्रवार को काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर विरोध जताते हुए हंगामा कर दिया। आरोप था कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है।सूचना पर पीडब्ल्यूडी के सहा...