चाईबासा, फरवरी 4 -- नोवामुंडी,संवाददाता। नोवामुंडी प्रखंड के जामपानी चौक से डांगोवापोसी रेलवे फाटक तक बने आठ किमी की आरईओ सड़क बनने के दो महीने के भीतर सड़क पर बिछाई गई चिप्स उखड़ने लगा है। सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर कादाजामदा पंचायत के नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को सड़क पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य पूरी होने की बात कहकर सड़क के किनारे बनी सफेद धारियां (रोड मार्किंग) कर रहे मजदूरों को काम करने से रोक दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सांसद चुनाव के पहले ग्रामीणों के वोट बहिष्कार की घोषणा के बाद सड़क निर्माण का आश्वासन मिला था। दिउरीसाई गांव के सोनाराम पूर्ति ने बताया कि ग्रामीणों की घोषणा से प्रशासनिक पदाधिकारियों ने उलीहातू स्कूल मैदान आकर सड़क निर्माण कराने का आश्वासन दिया था। प्रशासनिक पदाधिकारियों ने ग्रामीणों के न...