लखनऊ, मई 27 -- रहीमाबाद-माल मार्ग से तरौना गांव को जाने वाली लिंक रोड के निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए बुधवार को ग्रामीणों ने जोरदार हंगामा किया। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए काम रुकवा दिया। वहीं जिलाधिकारी से निर्माण की जांच किए जाने और मानक के अनुसार सड़क बनाए जाने की मांग की। तरौना गांव की लिंक रोड के करीब 800 मीटर हिस्से का बीते तीन दिनों से निर्माण चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार सड़क बनाने में डामर का मानक अनुसार इस्तेमाल नहीं कर रहा है। इसी वजह से सड़क हाथ लगाने से उखड़ रही है। बुधवार दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटिया सड़क निर्माण का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। यह भी पढ़ें- तीन साल बाद भी अधूरी पड़ी सड़क, ग्रामीणों में नाराजगी काम बंद करवाकर सड़क पर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणो...