गढ़वा, मई 20 -- चिनिया, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने चिनिया बस स्टैंड पर विभिन्न होटल और मिठाई दुकानों की जांच की। उस दौरान घटिया पाई गई मिठाईयों को काउंटर से फेंकवा दिया। वहीं मौके पर ठंडा पेय पदार्थ मैन्युफैक्चरिंग डेट और एक्सपायरी डेट की भी जांच की। वहीं कुछ मिठाइयों का सैंपल भी ले गए। एसडीओ की कार्रवाई से होटल संचालक और मिठाई दुकानदार में हड़कंप मच गई। मौके पर एसडीओ ने कहा कि यह उनका इलाका नहीं है फिर भी लोगों की जान बचाने में भूमिका रहेगी। लोगों से अपील किया कि दोयम दर्जे की मिठाई न खरीदें न ही खाएं। यह भी पढ़ें- पान मसाला की खरीद-बिक्री के खिलाफ चला छापामारी अभियान मौके पर बीडीओ सुबोध कुमार, अंचल अधिकारी उमेश्वर यादव सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...