घटिया माल खरीदकर श्री ऑयल कंपनी को डेढ़ करोड़ का चूना लगाया
बरेली, मई 15 -- बहेड़ी। श्री ऑयल कंपनी के महाप्रबंधक और कर्मचारियों ने ट्रेडर्स और लैब तकनीशियन की मिलीभगत से घटिया कच्चा माल खरीदकर कंपनी को डेढ़ करोड़ का चूना लगा दिया। कंपनी के निवेशक ने मिल के जीएम सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। विशाल गोयल पुत्र ब्रज भूषण गोयल निवासी काशीपुर रोड रुद्रपुर का कहना है कि वह श्री ऑयल एंड फेट प्राइवेट लिमिटेड के निवेशक हैं। उनके पास कंपनी के प्रशासनिक अधिकार हैं। कंपनी कच्चा माल जैसे राइस ब्रान क्रय करके तेल का उत्पादन करती है। इसी साल जनवरी से कंपनी ने बहेड़ी की जाफरी ट्रेडिंग कंपनी व अन्य से राइस ब्रान खरीदा था। ट्रेडिंग कंपनी के मालिक परवेज मलिक ने कंपनी के महाप्रबंधक और लेखाकार से मिलीभगत करके घूटा व पिसान को खरीदकर राइस ब्रान में पास कर डेढ़ से दो करोड़ का चूना लगा दिया। कंपनी के प्रबंधक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.