सीवान, मार्च 2 -- सीवान, हिप्र। जिले में खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के तहत धान अधिप्राप्ति के साथ फोर्टिफाइड चावल के मिश्रण को लेकर सरकार बेहद सख्त हो गई है। बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम के अधिप्राप्ति मुख्य महाप्रबंधक ने सभी जिला प्रबंधकों को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि पोषणयुक्त की गुणवत्ता और आपूर्ति में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ने कहा है कि निगम को विभिन्न जिलों से पोषणयुक्त चावल की गुणवत्ता और आपूर्ति के संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद मुख्यालय स्तर से जांच टीम का गठन किया गया है। उन्होंने सभी राइस मिलों को निर्देश दिया गया है कि वे भारत सरकार के फॉर ट्रेस पोर्टल पर बैच जांच रिपोर्ट अपलोड होने के बाद ही पोषणयुक्त चावल की आपूर्ति की मांग करें। यदि आपूर्तिकर्ताओं द्वारा निर्...