बांका, मार्च 18 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना द्वारा बनाए जा रहे झखरा नहर मोड़ से खेसर सड़क निर्माण में घटिया निर्माण कार्य को देख ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। मंगलवार को कुछ ग्रामीण एकजुट होकर विभाग के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन कर रहे दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीण कार्य विभाग के तहत करीब साढ़े 7 करोड़ की लागत से झखरा नहर मोड़ से खेसर तक करीब 9 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें सिंचाई के लिए जगह - जगह पुल - पुलिया भी बनाया जा रहा है। वहीं निर्माण के नाम पर गुणवत्तापूर्ण काम नहीं किया जा रहा है। सुनसान जगहों पर काम में काफी अनियमितताएं बरती जा रही है। बताया कि हमलोगों का खेती - किसानी मेहरपुर और झखरा बहियार में है। पुलिया ढलाई एक तो बगैर छड़ के हो रहा है। उसमें भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.