लातेहार, अप्रैल 1 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह बाजार में लघु सिंचाई विभाग से टेंडर से घटिया पीसीसी सड़क निर्माण की जांच तो हुई, लेकिन कार्रवाई के बारे में अब तक कोई सूचना नही मिली है। लोगो का कहना है कि जांच हुई करीब चार महीने गुजर गए। बाजार में पीसीसी सड़क निर्माण की जांच के दौरान अधिकारियों के सामने बाजार के लोगो ने सड़क का घटिया निर्माण करने की शिकायत की थी। बाजारवासियों को पता नहीं चल पाया है। लोगो ने विभागीय अधिकारियों से कार्रवाई को सार्वजनिक करने की मांग की है। इधर सांसद प्रतिनिधि दीपक तिवारी ने कहा कि जिस तरह घटिया सड़क निर्माण खुल तौर पर किया गया, लगता है कि जांच में ही कार्रवाई उलझ कर रह गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.