फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 7 -- नवाबगंज, संवाददाता। नगर पंचायत द्वारा पेयजल योजना के तहत घरों तक टंकी का पानी पहुंचाने के लिए लगभग 20 लाख की लागत से सड़क के दोनो किनारों पर लगभग 5-5 सौ मीटर पाइप लाइन डालने की जिम्मेदारी ठेकेदार कन्हैया गुप्ता को दी गई है। ठेकेदार द्वारा नगर के मोहम्मदाबाद मार्ग पर सड़क के किनारे नाली को खुदवाकर पाइप लाइन को डालने का काम शुरू किया गया। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा लाइन में घटिया पाइप का इस्तेमाल किया जा रहा है। गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने कार्य में घटिया पाइप का इस्तेमाल होता देख मामले की जानकारी सभासद को दी। मौके पर पहुंचे सभासद कुलदीप राजपूत, सभासद प्रतिनिधि अनिल शाक्य ने पहुंचकर पाइप लाइन को देखा। उन्होंने पाइप घटिया किस्म का होने पर ठेकेदार से काम में अच्छी गुणवत्ता का पाइप डालने की बात कही। लेकिन ठेकेदार ने...