घटिया निर्माण से लोग परेशान
बगहा, जून 11 -- योगापट्टी। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क संपर्क योजना के तहत रुपवलिया बांध से नवलपुर नुनिया टोला तक करीब 6.480 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया गया था।लेकिन निर्माण कार्य में कथित अनियमितता और घटिया गुणवत्ता के कारण सड़क कुछ ही वर्षों में बदहाल हो गई है।कई जगहों पर सड़क की परत उखड़ चुकी है।जिससे राहगीरों और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार सड़क निर्माण कार्य पर लगभग 5 करोड़ 6 लाख 96 हजार 190 रुपये खर्च किए गए थे। निर्माण कार्य की समाप्ति तिथि 28 जुलाई 2022 निर्धारित थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.