मैनपुरी, मई 2 -- भोगांव। ग्राम परतापुर के पास जीटी रोड किनारे जिला पंचायत द्वारा बनवाया जा रहा नाला शनिवार को फिर धसक गया। नाले की पटियां अचानक भरभराकर गिरने से बाजार आए लोगों में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों का आरोप है कि नाला निर्माण में मानकों की भारी अनदेखी की जा रही है। बीते जनवरी माह में भी मिट्टी धंसने से एक मजदूर की मौत हो चुकी है, जिसके बाद डीएम ने ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई थी। इसके बावजूद सुरक्षा और सामग्री में कोई सुधार नहीं हुआ। सोहेल अंसारी, आरिफ, मनोज कुमार, रियाजुद्दीन, नीरज कुमार, पंकज कुमार, बहादुर, पंकज शाक्य, रमेश शाक्य, सनी, शकूर खान, हसन आदि ने प्रदर्शन करते हुए बताया कि सड़क किनारे किए गए गड्ढों से आए दिन लोग और पशु चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषी ठेकेदार के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है。
पिंक शौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.