औरैया, फरवरी 24 -- बिधूना, संवाददाता। विकासखंड बिधूना की ग्राम पंचायत भिखरा स्थित अस्थायी गौ आश्रय स्थल की बाउंड्रीवॉल का करीब 20 मीटर से अधिक हिस्सा मंगलवार शाम लगभग पांच बजे अचानक भरभराकर गिर गया, जबकि लगभग 30 मीटर से अधिक दीवार झुककर गिरने की स्थिति में बनी हुई है। घटना से क्षेत्र में निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार वर्ष 2022-23 में गौशाला की बाउंड्रीवॉल का निर्माण लगभग 6.45 लाख रुपये की लागत से कराया गया था। इसके बाद भी दीवार पर करीब डेढ़ लाख रुपये अतिरिक्त खर्च किए गए थे। इसके बावजूद मानक के अनुरूप सामग्री का प्रयोग न होने और कथित रूप से घटिया निर्माण के कारण करीब आठ लाख रुपये से अधिक लागत वाली दीवार का हिस्सा धराशायी हो गया। मौके पर जमीन में कूड़े-मिट्टी के ढेर में गोवंशों की हड्डियां भी दबे होने की च...