घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का आरोप
सीतामढ़ी, मई 25 -- मनीष झा सीतामढ़ी। नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं। नगर निगम वार्ड संख्या-43 की वार्ड पार्षद कविता कुमारी ने नगर आयुक्त को आवेदन देकर टेंडर के तहत कराए जा रहे सड़क एवं नाला निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है।उन्होंने निर्माण कार्य में बिना एग्रीमेंट प्रक्रिया पूरी किए काम शुरू करने, घटिया सामग्री के उपयोग और एस्टीमेट के अनुरूप निर्माण नहीं कराने की शिकायत करते हुए मामले की जांच की मांग की है। वार्ड पार्षद ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि वार्ड संख्या-43 में राकेश राय के घर से नागेंद्र राय के घर तक सड़क एवं नाला निर्माण कार्य कराया जाना है, जिसकी प्राक्कलित राशि 40 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।यह योजना नगर निगम के एनआईटी-3 के तीसरे पेज में शामिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.