शाहजहांपुर, जनवरी 7 -- नगर के मदनापुर रोड से सीएससी जाने वाले मार्ग पर बन रहे नाले में मानकों की अनदेखी और घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायत सही पाए जाने पर ददरौल विधायक के निर्देश पर नाला निर्माण को जेसीबी से उखड़वा दिया गया। अधिशासी अधिकारी को ठेकेदार के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। नगर पंचायत कांट की ओर से मदनापुर रोड से सामुदायिक शौचालय तक करीब 450 मीटर लंबे नाले का निर्माण कराया जा रहा है। इस कार्य के लिए लगभग नौ लाख रुपये का टेंडर स्वीकृत किया गया था। मंगलवार को एक शोक संवेदना कार्यक्रम में पहुंचे ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह से मोहल्ले के लोगों ने नाले के निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग की शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद विधायक ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। अधिशासी अधिकारी और जेई को भी स्थल पर बुला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.