हमीरपुर, मार्च 11 -- मौदहा, संवाददाता। नगर के वार्ड-1 तकिया मुहाल में नगर पालिका परिषद के ठेकेदार द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं को लेकर मोहल्ले के लोग भड़क उठे। आक्रोशित लोगों ने निर्माण कार्य रुकवाते हुए मौके पर काम कर रहे मजदूरों को भगा दिया। सूचना पर पहुंचे अवर अभियंता ने ठेकेदार को कड़ी चेतावनी देते हुए नियमानुसार निर्माण कराने के निर्देश दिए। नगर पालिका परिषद द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत तकिया मोहल्ले में लालाजी यादव के घर के सामने से मस्जिद तक करीब एक सौ पचास मीटर लंबी व तीन मीटर चौड़ी सीसी सड़क, नाली निर्माण का टेंडर स्वीकृत किया गया है। इस कार्य की अनुमानित लागत करीब 14.35 लाख बताई जा रही है।मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि ठेकेदार निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग कर रहा था। इसकी शिकायत...