घटिया निर्माण पर ग्रामीणों ने रुकवाया काम
लोहरदगा, मई 9 -- कुड़ू, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के कुड़ू प्रखंड के जिलिंग गांव में पीएचडी विभाग की ओर से बन रहे कूड़ादान नाडेप निर्माण कार्य पर भ्रष्टाचार और अनियमितता के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत से घटिया निर्माण कराने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया है। ग्रामीणों की शिकायत पर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सरजू कुमार साहू मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण में बरती जा रही कथित अनियमितताओं पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से विरोध दर्ज कराया। साथ ही मामले की जानकारी प्रखंड विकास अधिकारी को देते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। ग्रामीणों के सहयोग से फिलहाल निर्माण कार्य रोक दिया गया है। मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला अध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.