घटिया निर्माण के विरोध में मोहल्लेवासियों ने किया प्रदर्शन
मऊ, अप्रैल 24 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर एक, मोहल्ला फरीदपुर में डूडा विभाग द्वारा कराए जा रहे आरसीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग एकत्र होकर हो रहे नाली निर्माण कार्य का विरोध करने लगे। मोहल्ले वासियों का आरोप है कि आरसीसी निर्माण से पूर्व पहले ठेकेदार द्वारा नाली निर्माण में पूरी तरह से घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। उनका कहना है कि नाली के निर्माण में सफेद बालू का प्रयोग कर जोड़ाई की जा रही है, जिससे निर्माण कमजोर हो रहा है। लोगों ने बताया कि नाली के अंदर हल्की खुदाई करने पर ही मिट्टी बाहर निकल आ रही है, जिससे कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.