लातेहार, फरवरी 9 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह बाजार में पंचमुखी मंदिर गेट के सामने घटिया निर्माण के कारण नाली के ऊपर पीसीसी सड़क ध्वस्त हो गई है। राजद प्रखण्ड अध्यक्ष आदित्य यादव ने यह आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि लघु सिंचाई विभाग से जब सड़क निर्माण कराया जा रहा था तो नाली के ऊपर मजबूत चदरा रख कर पीसीसी सड़क निर्माण करना चाहिए था, लेकिन ऐसे ही चार - पांच पतला छड़ पटरा पर रख कर पीसीसी सड़क निर्माण करा दिया गया था । जो वाहन के भार से ध्वस्त हो गया है। वहां गड्ढा बन गया है। राहगीरों और वाहनों को चलने में काफी दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि वहां वाहन दुर्घटना का भी भय बना हुआ है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से फिर से यहां पीसीसी सड़क निर्माण कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.