गंगापार, मार्च 15 -- मांडा विकास खंड क्षेत्र की तमाम सड़कें मध्य प्रदेश व मिर्जापुर जनपद को जोड़ती हैं। जनपद का सबसे लंबा लगभग 83 किमी वीपी प्रतापपुर राजमार्ग भी मांडा क्षेत्र से ही शुरू होता है। माघ मेले के एक महीने पहले वीपी प्रतापपुर राजमार्ग की मरम्मत कराई गई थी। निर्माण कार्य इतना घटिया रहा कि बनने के एक पखवाड़े बाद ही मांडा क्षेत्र के भारतगंज, महुआरीखुर्द, मांडा खास, गिरधरपुर, कोसड़ा कला आदि गांवों के सामने इस सड़क पर जगह जगह गड्ढे हो गये। मरम्मत के दो माह बाद ही यह राजमार्ग गड्ढा युक्त हो जाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस राजमार्ग से मांडा खास ओर कोरांव के मध्य 15 किमी जंगली रास्ता है। जब दो माह पहले इस राजमार्ग की मरम्मत हुई, तो प्रतिदिन कोरांव जाने वाले मांडा खास व भारतगंज कस्बे के तमाम दुकानदारों व व्यापारियों में का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.