सुल्तानपुर, मार्च 10 -- दोस्तपुर, संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से बढ़ौली, दोस्तपुर को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण बाईपास सड़क के निर्माण में विभागीय लापरवाही और भ्रष्टाचार की परतें खुलने लगी हैं। स्थानीय लोगों के लंबे इंतजार और 'हिन्दुस्तान' अखबार में कई बार खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने आनन-फानन में डामर रोड का निर्माण तो कराया, लेकिन गुणवत्ता को ताक पर रख दिया गया। नतीजा यह है कि माह भर के भीतर ही सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहाने लगी है। गौरतलब है कि करीब 600 मीटर लंबी यह सड़क पिछले कई वर्षों से जर्जर हालत में थी। टेंडर प्रक्रिया महीनों पहले पूरी होने के बावजूद काम शुरू नहीं हो पा रहा था, जिससे राहगीर और स्थानीय निवासी नारकीय स्थिति झेलने को मजबूर थे। दबाव बढ़ने पर विभाग ने काम शुरू कराया, मगर अब निर्माण कार्य की पोल खुल रही है। सड़क निर्माण ...