घटिया नाली निर्माण की शिकायत
सोनभद्र, जून 16 -- सोनभद्र। नगर पालिका परिषद सोनभद्र के वार्ड 21 सभासद एडवोकेट मुकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को जिलाधिकारी से अधूरी और घटिया नाली निर्माण की शिकायत की। उन्होंने निर्माण कार्य की जांच कराकर अधूरी नाली को पूर्ण कराए जाने की मांग की। सभासद मुकेश कुमार ने बताया कि नगर पालिका के वार्ड 21 उरमौरा से परासी पाण्डेय तक सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग से कराया गया है। उरमौरा में नाली निर्माण आज भी अधूरा पड़ा है। वहीं निर्माण कार्य भी घटिया कराया गया है। नाली इतनी ऊंची बना दी गई है कि किसी भी गली का पानी बारिश में नाली से नहीं निकल पाएगा। उन्होंने नाली निर्माण की जांच कराए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.