घटिया नाली निर्माण का वीडियो वायरल
रायबरेली, जून 20 -- सरेनी संवाददाता। शनिवार को स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय के पास बन चुकी नाली के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इससे हड़कंप मच गया है। वीडियो में जो ईंटे दिखाई पड़ रही हैं वह मानक के अनुरूप नही बतायी जा रही है। हालांकि हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में राजमिस्त्री एवं मजदूर एक नाली बना रहे हैं। नाली के पास कुछ ईंटे रखी हैं, यह मानक के अनुरूप नजर नहीं आ रही हैं। इस सम्बंध में ठेकेदार अजय सिंह का कहना है कि सौ मीटर नाली का निर्माण हो चुका है। भट्ठा मालिक को प्रथम श्रेणी ईटों का भुगतान किया गया था, कुछ ईंटे खराब आ गई थी, उन्हें वापस कर दिया गया है निर्माण मानक के अनुरूप किया गया है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.