बहराइच, मई 15 -- रुपईडीहा। आदर्श नगर पंचायत रुपईडीहा के वार्ड नं 12 आजाद नगर में घटिया नाले के निर्माण को लेकर वार्ड वासियों में आक्रोश है। वार्ड वासियों के कहना है कि पहले की अपेक्षा नाला सकरा बनाया जा रहा है। इसमें पूरे वार्ड का पानी नही निकल सकेगा। वार्ड के सभासद राजकुमार कसौंधन ने क्रोधित होते हुए कहा कि न नगर पंचायत की बैठक होती है। न वार्ड के सदस्यों से कुछ पूछा जाता है। मनमाने ढंग से बाहर के ठेकेदारों को ठेका दे दिया जाता है। ठेकेदार मनमाने ढंग से मानक के विपरीत निर्माण कर देते हैं। वार्ड वासी ऋषफ कौशल, मुनीश चंद्र शर्मा,सुरेंद्र गुप्ता, मनीष कसौंधन, रोशन शर्मा, राकेश सिंह आदि ने बताया कि हमारे दरवाजों पर मलबे के ढेर लगा है। हमलोगों का निकलना मुश्किल है व उल्टे नालियों का गंदा पानी हमारे घरों में जा रहा है। इस संबंध में जब चेयरमैन ...