महाराजगंज, अप्रैल 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परतावल ब्लाक के श्यामदेउरवां-बड़हरा बरईपार मार्ग पर नहर पर सिंचाई विभाग द्वारा कराए जा रहे पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। निर्माण कार्य में निम्न स्तर की गिट्टी, सीमेंट और बालू का उपयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही ढलाई कार्य में भी भारी अनियमितता बरती जा रही है, जिससे पुलिया की गुणवत्ता और मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं।सिंचाई विभाग द्वारा रानीपुर राजवाहा के पुनर्स्थापना एवं सीमांकन कार्य के तहत यह निर्माण कराया जा रहा है। इसी क्रम में श्यामदेउरवां स्थित पुरानी पुलिया...