मधुबनी, अप्रैल 1 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। नगर परिषद के वार्ड संख्या 26 में घटिया सामग्री से सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार को बड़ी संख्या में वार्ड वासियों ने तीन नंबर ईंट के इस्तेमाल के विरोध में प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पहुंचे नगर परिषद के कनीय अभियंता (जेई) राहुल कुमार सदाय ने जांच कर निर्माण कार्य तत्काल बंद करा दिया और बिछाई गई ईंट हटाने का निर्देश दिया। जानकारी के अनुसार, राजा बैटरी दुकान से कन्हैया राय के घर तक लगभग 3500 फीट लंबी पीसीसी सड़क का निर्माण करीब एक करोड़ 90 लाख 32 हजार 994 रुपये की लागत से होना है। महत्वपूर्ण योजना में तीन नंबर ईंट का उपयोग की जानकारी मिली तो स्थानीय लोगों ने तत्काल नगर परिषद कार्यालय को सूचित करते हुए विरोध शुरू कर दिया। प्रदर्शन में शामिल गोपाल भांगेरिया, अमित मिश्रा, ...