बांदा, अप्रैल 3 -- बांदा। जिलाधिकारी जे.रीभा गुरुवार को दोपहर अचानक निर्माणाधीन गोशाला का निरीक्षण करने मलेहरा निवादा पहुंच गईं। निरीक्षण में उन्हें वृहद गोशाला निर्माण में कई खामियां मिलीं। पता चला कि कार्यदायी संस्था ने इसमें घटिया ईंट व सामग्री का प्रयोग किया है। इसे देख वह बिफर गईं, उन्होंने नाराजगी जताई और कहा ईंटों की लैब में भेजकर जांच कराई जाए। कार्यदाई संस्था पर कार्रवाई के निर्देश दिए। पशुपालन विभाग की ओर से महुआ ब्लाक की ग्राम पंचायत मलेहरा निवादा में 1.60 करोड़ की लागत से वृहद गोशाला का निर्माण कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था यूपीसीएलडीएफ को इसके निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है। ग्रामीणों ने डीएम से गोशाला निर्माण में धांधली की शिकायत की थी। इस पर डीएम जे.रीभा गुरुवार को खुद गोशाला देखने पहुंच गईं। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा...