हाजीपुर, अप्रैल 9 -- लालगंज। संवाद सूत्र बुधवार की देर शाम करताहां थाना क्षेत्र के घटारो गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही करताहां थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर के सदर अस्पताल भेज दिया। मृतिका का मायका सारण/छपरा जिले के मकेर थाना क्षेत्र के मजमजूरिया गांव की रहने वाली थी। घटना की जानकारी मृतिका के मायके वालों को मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन देर रात घटारो पहुंचें और शव का पोस्टमार्टम कराने चले गए। वही पुलिस आगे की जांच पड़ताल में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम करताहां थाना क्षेत्र के घटारो गांव में एक 30 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में फांसी लगा कर आत्महत्या कर लेने का मामला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.