हाजीपुर, जून 27 -- करताहां थाना क्षेत्र के घटारो गांव में एक 23 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका सिया सुंदर देवी काजीपुर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर कोठी गांव निवासी शंभू पासवान की पुत्री थीं। उसका शादी ढाई तीन साल पहले महेश पासवान के बेटा आकाश कुमार से हुई थी। मृतका की एक छह महीने की बेटी भी है। वह अपने सात बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थीं। इस संबंध में सदर एसडीपीओ 02 गोपाल मंडल ने बताया कि महेश पासवान की पुत्रवधू की संदिग्ध हालत में मौत हुई है। यह भी पढ़ें- घटारो में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फॉरेंसिक टीम ...