समस्तीपुर, अप्रैल 18 -- सरायरंजन । घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर से शुक्रवार को पुलिस ने नौ लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान गांव के हीं करण कुमार के रूप में की गई है। गिरफ्तार किए गए युवक को न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेज दिया गया। वहीं मुसरीघरारी थाना क्षेत्र से पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के गुढ़मा पूरब टोला निवासी विवेकानंद ईश्वर के रूप में की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...