मुंगेर, मार्च 2 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। बनहरा-तीन माईल सड़क पर प्रखंड के मंजूरा घटवै स्थान के समीप महाने नदी पर बना वर्षो पुराना सिंगल पुल जर्जर स्थिति में है। पुल की रेलिंग कई वर्षों से टूटी पड़ी है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में यहां कई हादसे भी हो चुके हैं। यह मार्ग एनएच 333 से जुड़ते हुए बनहरा चौक से गौरवडीह मंजूरा होते तीन माईल के पास संग्रामपुर-देवघर पथ को जोड़ता है। ग्रामीण पथ होने के बावजूद यहां प्रतिदिन दर्जनों वाहन और हजारों राहगीर आवागमन करते हैं। भुना पंचायत की कई गांवों के लोगों के लिए प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचने का यह एकमात्र रास्ता है। वर्ष 2021 में तारापुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान जनप्रतिनिधियों के समक्ष ग्रामीणों ने पुल की जर्जर स्थिति का मुद्दा उठाया था। उस समय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.