गंगापार, मार्च 6 -- करछना के घटवा चौराहे पर चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाते हुए हजारों का सामान पार कर दिया। सोनाई निवासी मोहम्मद सलमान पुत्र मुस्ताक अहमद कई वर्षों से वैवाहिक कार्यक्रमों में म्यूजिक डीजे और टेंट का कारोबार करते हैं। उन्होंने घटवा चौराहे के पास मकान बनवाकर सामान रखने के लिए स्टोर बना रखा है। बताया गया कि बुधवार शाम सलमान दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात अज्ञात चोरों ने स्टोर में घुसकर डीजे से जुड़े उपकरण चोरी कर लिए। भुक्तभोगी के अनुसार करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। थाना प्रभारी करछना प्रवीण गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.